Girish Varma Maharishi Chief organises Shri Sahasrachandi Maha Yagya and Shri Ram Katha
- Brahmachari Girish Ji
- Oct 9, 2018
- 2 min read
महर्षि संस्थान में नौ दिवसीय सहस्रचण्डी महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन
भोपाल (महामीडिया): शारदीय नवरात्र महोत्सव के पावन पर्व पर महर्षि महेश योगी संस्थान में 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक श्री सहस्रचण्डी महायज्ञ एवं श्री रामकथा अमृत प्रवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी के अनुसार श्रीगुरूदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज और ब्रह्मलीन परमपूज्य महर्षि महेश योगी जी के दिव्य सत् संकल्प और आश्रीवाद से सौ वैदिक पंडितों के द्वारा श्रीसहस्रचण्डी महायज्ञ का आरंभ होगा। दिव्य यज्ञ की अग्नि में श्रद्धा और समर्पण से डाली गई आहुतियों से देवी-देवता, पितर और पर्यावरण प्रसन्न होंगे तथा ज्ञान और आनंद की वर्षा करेंगे। इससे निश्च्य ही राजसी, तामसी वृत्तियां नष्ट होंगी और सामूहिक चेतना में सतोगुण की अभिवृद्धि होगी। इस दौरान सभी को अपना-अपना अभिष्ठ सुलभ होगा, सकारात्मकता में वृद्धि होगी। जनसामान्य को सुख, समृद्धि एवं आनंद की प्राप्ति होगी।
इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास अनन्त श्री विभूषित महामण्डलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरीजी महाराज श्रीराम कथा का नौ दिन तक प्रवचन करेंगे।
महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह एवं महर्षि विश्व शांति आंदोलन द्वारा आयोजित श्रीसहस्रचण्डी महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन भोजपुर मंदिर मार्ग स्थित गुरूदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। बुधवार से प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक महायज्ञ के दौरान पूजन, श्रीचण्डी पाठ एवं हवन आदि 18 अक्टूबर तक होगा तथा शाम 3 बजे से 6 बजे तक प्रत्येक दिन श्रीराम कथा अमृत प्रवाह का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम समाप्ति के दिन 18 अक्टूबर को दोपहर 10:30 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज होगा तथा अगले दिन दशहरा उत्सव पर 19 अक्टूबर को शाम 7 बजे रावण दहन होगा।
Comments